Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘मुन्ना भाई’ 56 के हुए, बॉलीवुड को वापसी का इंतजार

Published

on

Loading

मुंबई। हिंदी सिनेजगत के ‘मुन्ना भाई’ संजय दत्त बुधवार को 56 साल के हो गए। अनिल कपूर और अजय देवगन सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उनके जेल से बाहर आने का इंतजार है। ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘वास्तव : द रियलिटी’, ‘चल मेरे भाई’ और ‘साजन’ जैसी सफल फिल्में देने वाले संजय दत्त 1933 में मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों और दंगों के दौरान अवैध हथियार रखने के मामले में सजा काट रहे हैं।

फिल्म जगत ने उन्हें ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दी।

-अजय देवगन : मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की बहुत बधाई। तुम्हारे बाहर आने का इंतजार है।

-अनिल कपूर : आपको हमेशा हमारा प्यार और समर्थन मिलेगा। आपके लौटने का इंतजार कर रहा हूं।

-अनुभव सिन्हा : जन्मदिन की बधाई हो संजय दत्त।

-राणा डग्गूबाती : सबसे शांत और हिम्मती संजय दत्त को जन्मदिन की बधाई हो। आपके वापस आने की प्रतीक्षा है।

-अली फजल : जन्मदिन मुबारक हो बाबा। यह दिन बार बार आए। जल्द वापस आइए।

-राज कुंद्रा : मेरे भाई को जन्मदिन की बहुत बधाई। आपकी याद आ रही है भाई। आप जल्द हमारे साथ होंगे।

-एशा देओल : जन्मदिन की बधाई हो संजय सर। आपसे बहुत प्यार करती हूं। हमेशा से आपकी प्रशंसक हूं।

-मिलन लुथारिया : मेरे दोस्त को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई हो। उनकी याद आ रही है। यह वक्त भी कट जाएगा मेरे दोस्त।

-सोफी चौधरी : जन्मदिन मुबारक हो संजय दत्त। आपकी कमी खल रही है और आपकी वापसी का इंतजार है। आजादी से बड़ा कोई तोहफा नहीं हो सकता, जो आपको बहुत जल्द मिलेगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending