Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुंबई जहरीली शराब त्रासदी का मुख्य आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार

Published

on

नई दिल्ली/मुंबई,जहरीली शराब,नई दिल्ली,गिरफ्तार,महाराष्ट्र

Loading

नई दिल्ली/मुंबई | मुंबई में घटी जहरीली शराब त्रासदी के मुख्य आरोपी को मंगलवार को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। इस हादसे में अबतक 102 लोगों की मौत हो चुकी है, जो महाराष्ट्र में जहरीली शराब के कारण होने वाली सबसे बड़ी त्रासदी है। दिल्ली के पुलिस उपायुक्त वीनू बंसल ने आईएएनएस से हादसे के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता, उपायुक्त धनंजय कुलकर्णी ने कहा कि शराब का अवैध कारोबार करने वाले मंसूर लतीफ शेख को संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह हादसे का मुख्य साजिशकर्ता है।

कुलकर्णी ने कहा, “एक संयुक्त अभियान में मुंबई और दिल्ली पुलिस ने मंसूर लतीफ शेख उर्फ अतीक को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है।” उन्होंने आगे बताया कि अतीक को जहरीली शराब का मुख्य आपूर्तिकर्ता माना जा रहा है। वह मुंबई में ही शराब का अवैध कारोबार करता रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस और गृह विभाग को निर्देश दिया है कि वे इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के लिए मौत की सजा सुनिश्चित करें।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending