Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मीत ब्रदर्स ने कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए दी प्रस्तुति

Published

on

Loading

मुंबई। संगीतकार जोड़ी मीत ब्रदर्स मनमीत और हरमीत सिंह ने यहां लोकमान्य तिलक म्यूनिसिपल जनरल अस्पताल में कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए संगीत प्रस्तुति दी। मीत ब्रदर्स ने लोकमान्य अस्पताल में कैंसर पीड़ितों से बातचीत भी की।

एक बयान में कहा गया है कि संगीतकार जोड़ी ने अपने लोकप्रिय गीत ‘बेबी डॉल’, ‘चिटियां कलाइयां’, ‘हैंगोवर’ पर प्रस्तुति दी। मीत ब्रदर्स ने ‘ऑल इज वेल’, ‘हीरो’, ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘वेलकम बैक’ और ‘सिंह इज ब्लिंग’ जैसी फिल्मों में भी संगीत दिया है।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending