Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मीणा मामले में आप सरकार को नहीं मिली राहत, केंद्र को भी नोटिस

Published

on

aap-government-delhi-highcourt

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के प्रमुख मुकेश कुमार मीणा को भ्रष्टाचार रोधी विभाग के कामकाज में दखलंदाजी से रोकने के संबंध में दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। याचिका पर सुनवाई कर रहे न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी.पी. वैश ने इस संबंध में अंतरिम आदेश पारित करने की दिल्ली सरकार की मांग खारिज कर दी। याचिका में दिल्ली सरकार ने मीणा को एसीबी के दफ्तर में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की थी।

न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस संबंध में 11 अगस्त तक जवाब मांगा है, साथ ही मीणा को आदेश दिया है कि वह कानून के मुताबिक काम करें। ज्ञात रहे कि आठ जून को उपराज्यपाल नजीब जंग ने एसीबी प्रमुख एस.एस. यादव को पद से हटाते हुए उनके स्थान पर मीणा को नियुक्त किया था। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने मीणा की नियुक्ति पर विरोध जताया था।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending