Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र में 6 आतंकवादियों को फांसी दी गई

Published

on

काहिरा,मिस्र,आतंकवादियों,अल-मकदिस,मुस्लिम ब्रदरहुड

Loading

काहिरा | मिस्र में रविवार को दोषी करार दिए गए छह इस्लामी आतंकवादियों को फांसी दे दी गई। मिस्र के जेल विभाग ने एक बयान में कहा कि सभी छह आतंकवादी सिनाई स्थित अंसार बेइत अल-मकदिस समूह के सदस्य थे। जिन आतंकवादियों को फांसी दी गई है वे सभी बेइत अल-मकदिस समूह के शीर्ष नेताओं में शामिल थे। यह समूह जून 2013 में मिस्र के पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से बेदखल करने के बाद सामने आया था। यह समूह अशांत सिनाई में सेना और पुलिस के खिलाफ आतंकवादी वारदातों को अंजाम देता है।

सिनाई और मिस्र के अन्य शहरों में ज्यादातर हमलों की जिम्मेदारी इस आतंकवादी समूह ने ली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, जिन छह दोषियों को फांसी दी गई है उन्हें सेना के जवानों की हत्या करने, सिनाई प्रांत में सुरक्षा परिसर को जलाने के मामले में दोषी पाया गया था। छह आतंकवादियों को फांसी देने का यह फैसला सत्ता से बेदखल किए गए इस्लामी राष्ट्रपति मुर्सी और मुस्लिम ब्रदरहुड के नेताओं को मौत की सजा सुनाने के एक दिन बाद लिया गया। मुर्सी और उनकी पार्टी के नेताओं को 2011 में जेल तोड़ने और पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोप में सजा सुनाई गई।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending