Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र : प्रदर्शनों में 1 की मौत, कई गिरफ्तार

Published

on

Loading

काहिरा| मिस्र के कफ्र अल-शेख प्रांत में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार को हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया, “कफ्र अल-शेख प्रांत के बाल्टिम शहर के एक बाजार में मुर्सी समर्थक प्रदर्शकारी जमा हुए थे, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को शहर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

शुक्रवार को काहिरा, फायौम और अलेक्जेंड्रिया में सरकार विरोधी जुलूसों के दौरान पुलिस और सैन्य नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करने के दौरान 10 से अधिक मुर्सी समर्थकों को गिरफ्तार किया गया।

जुलाई 2013 में सेना द्वारा मुर्सी का तख्तापलट करने के बाद से उनके समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच हुए संघर्षो में लगभग 1,000 लोग मारे जा चुके हैं और हजारों अन्य मुर्सी समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending