Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र : जासूसी मामले में मुर्सी को उम्रकैद

Published

on

काहिरा,मिस्र,राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी, अल अहराम,हमास, लेबनान

Loading

काहिरा | मिस्र की एक अदालत ने मंगलवार को अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को हमास की जासूसी करने के आरोपों में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। अल अहराम की रपट के मुताबिक, अदालत ने मुर्सी के साथ 17 अन्य आरोपियों को भी उम्र कैद की सजा दी। अदालत ने मुस्लिम ब्रदरहुड के नेता खैरत अल-बेलताजी और मोहम्मद अल-बेलताजी सहित 16 आरोपियों को मौत की सजा सुनाई।

इसी मामले में ब्रदरहुड के मार्गदर्शक मोहम्मद बादी को 25 साल जेल की सजा सुनाई गई है। मिस्र की दंड संहिता के मुताबिक वहां पर उम्रकैद की अवधि 25 साल है। जासूसी मामले में अभियोजकों ने मुर्सी और 35 अन्य आरोपियों पर मिस्र को अस्थिर करने के लिए विदेशी ताकतों (हमास, लेबनान के हिजबुल्लाह और ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स) के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया था। आशंका जताई जा रही है कि न्यायालय शाम तक मुर्सी द्वारा जेल तोड़ने के मामले में भी अंतिम फैसला सुना सकती है।

मिस्र के अधिकारियों ने मुर्सी को अपदस्थ करने और उनके हजारों समर्थकों को गिरफ्तार करने के बाद से उनके दल मुस्लिम ब्रदरहुड को प्रतिबंधित कर दिया है। दिसबंर 2012 में राष्ट्रपति भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और उन्हें यातना देने के आदेश के मामले में अप्रैल में एक अदालत ने मुर्सी और 12 अन्य आरोपियों को 20 साल जेल की सजा सुनाई थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending