Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मिर्जापुर में जहरीले भोजन से 100 नवोदय छात्र बीमार

Published

on

Loading

Mirzapur Navoday student illमिजार्पुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के पटेहरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार रात विषाक्त भोजन से सौ से अधिक छात्र-छात्राएं बीमार हो गए। 60 छात्र-छात्राओं को मडि़हान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ को पटेहरा विद्यालय पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम बुलाकर उपचार कराया जा रहा है।

सूचना मिलने पर एसडीएम मडि़हान पूरी रात अस्पताल में रहे और बच्चों की स्थिति पर नजर रखी। सुबह जिला मुख्यालय से चिकित्सकों की टीम बुलाई गई है।

जानकारी के मुताबिक, पटेहरा ब्लॉक मुख्यालय पर जवाहर नवोदय विद्यालय में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के बच्चे आवासीय व्यवस्था में शिक्षण कर रहे हैं। बताते हैं कि बुधवार रात सभी बच्चों ने रात में एक साथ मेस में भोजन किया और सोने चले गए। रात में साढ़े ग्यारह बजे के करीब कुछ बच्चों के पेट में दर्द शुरू हो गया। कुछ ही देर में उल्टी दस्त भी होने लगे। इससे विद्यालय में हडक़ंप मच गया।

विद्यालय के शिक्षक, प्रधानाचार्य ने बच्चों का उपचार शुरू कराने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी होते ही मड़िहान एसडीएम सीपी तिवारी मौके पर पहुंचे और वाहनों में भरकर गंभीर बीमार बच्चों को मडि़हान सीएचसी भेजा। जबकि बाकी बच्चों का उपचार विद्यालय में ही वही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम को बुलाकर शुरू कर दिया। दोनों जगह बच्चों का उपचार हो रहा है। सुबह जिला मुख्यालय से भी चिकित्सकों की टीम बुलाई गई है।

एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर जुटे हैं। दो छात्रों शिवशंकर सिंह और संदीपा की हालत गंभीर होने पर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर किए गए। वहीं तकरीबन 10 बच्चे अचेतावस्था में हैं। कुल बीमार विद्यार्थियों में 37 छात्राएं और बाकी छात्र हैं।

भोजन के जहरीला होने की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि भोजन में कोई जहरीला पदार्थ मिल जाने से ऐसा हुआ है।

एसडीएम सीपी तिवारी का कहना है कि बच्चों के बीमार होने के प्रत्येक पहलू की जांच हो रही है। लापरवाही बरतने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। किचेन में रखे भोजन को भी सुरक्षित रखवा लिया गया है। उसकी भी जांच कराई जाएगी।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending