Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

माल्या बोले- भारत आने को तैयार

Published

on

Loading

Vijay-mallyaनई दिल्ली। बैंकों को कर्ज नहीं चुकाने के मामले में भगोड़ा घोषित कारोबारी शराब कारोबारी विजय माल्या ने कहा है कि वह भारत वापस आने के लिए तैयार हैं लेकिन ऐसा करना फिलहाल संभव नहीं है क्योंकि सरकार ने उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया है। साथ ही माल्या ने अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी।

अदालत ने नौ जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर माल्या को निर्देश दिया था कि वह नौ सितंबर को अदालत में निजी तौर पर पेश हो। याचिका में उन्हें निजी तौर पर उपस्थित होने से दी गई छूट को रद्द करने की मांग की गई थी। माल्या के वकील अजय भार्गव ने महानगर दंडाधिकारी सुमित दास के समक्ष याचिका दाखिल कर व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग की और कहा कि उनका मुवक्किल लंदन में रह रहा है। बचाव पक्ष के वकील ने अदालत को बताया कि भारतीय पासपोर्ट अधिकारियों ने माल्या का पासपोर्ट अप्रैल में निलंबित कर दिया।
वकील ने अदालत में कहा कि माल्या का पक्ष सुने बगैर ही 23 जुलाई को उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया। जबकि माल्या ने पक्ष सुनने के लिए अनुरोध किया था। माल्या के वकील ने कहा, पासपोर्ट रद्द होने के कारण उनका मुवक्किल लंदन से भारत की यात्रा नहीं कर सकता। वकीलों ने कहा कि माल्या ने अदालत से गुजारिश की है कि उनकी तरफ से उनके वकील अदालत में उनका प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे अदालत का कीमती समय भी बचेगा।

लोक अभियोजक नवीन माट्टा ने अदालत से कहा कि माल्या अपने खिलाफ लंबित कई मामलों में पूछताछ और कार्रवाई से बच रहा है। अदालत ने आज के लिए (शुक्रवार) माल्या की व्यक्तिगत पेशी से छूट की याचिका स्वीकार कर ली और इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय से जबाव मांगा। इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख चार अक्टूबर निर्धारित की गई है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending