Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मार्क्सवाद पर दूसरी विश्व कांग्रेस का आयोजन मई 2018 में

Published

on

Loading

बीजिंग, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)| चीन में बीजिंग की पेकिग यूनिवर्सिटी में अगले साल मई में मार्क्सवाद पर दूसरी वर्ल्ड कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह सम्मेलन पांच मई से छह मई तक होगा। इसमें मार्क्सवाद पर शोध कर रहे 300 से अधिक शोधार्थियों के जुटने की उम्मीद है, जो 21वीं सदी के मार्क्सवाद पर चर्चा करेंगे।

आयोजन समिति के अकादमिक बोर्ड की प्रमुख ग्यू हेलियांग ने बताया कि यह सम्मेलन कार्ल मार्क्स की 200वीं जयंति और चीन के सुधारों की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर होगा।

ग्यू ने संवाददाता सम्मेलन को बताया कि यह सम्मेलन वैश्विक मार्क्सवाद अनुसंधान और वैज्ञानिक समाजवाद के लिए महत्वपूर्ण होगा।

पेकिंग विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मार्क्ससिज्म के उपाध्यक्ष सुन दाईयाओ ने बताया कि इस सम्मेलन का विषय ‘मार्क्सवाद और मौजूदा विश्व एवं चीन’ है। इसमें विकासशील देशों द्वारा अपनाए गए चीनी समाधान और आधुनिकीकरण के विषयों पर 17 सत्र होंगे।

ग्यू ने कहा कि इस सम्मेलन में वैश्विक शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मार्क्सवाद पर शोध और मौजूदा चीन में मार्क्सवाद की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत के मंगाफ शहर में इमारत में आग से 43 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर भारतीय

Published

on

Loading

कुवैत सिटी। कुवैत के मंगाफ शहर में बुधवार सुबह एक इमारत में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अधिकतर भारतीय हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह दक्षिणी कुवैत के मंगाफ शहर में एक इमारत में आग लगी। इस इमारत में भारत और एशिया के मजदूर रहते हैं।

इस हादसे में 40 भरतीयों समेत 43 लोग मारे गए है और करीब 30 लोग घायल हैं। मेजर जनरल रशीद हमद ने कहा कि घटना की सूचना स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे अधिकारियों को दी गई, इसके बाद राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग एक फ्लैट के किचन से शुरू हुई और पूरी इमारत में फैल गई। जिस इमारत में आग लगी है, वह केरल के रहने वाले एक शख्स की है। इमारत में भी ज्यादातर दक्षिण भारत के ही लोग थे। मरने वाले दस भारतीय नागरिकों में से भी पांच केरल के थे। कुवैत के उप प्रधान मंत्री फहद यूसुफ अल सबा ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस कमांडर ने स्टेट टीवी को बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें मजदूरों के क्वार्टर बने हैं। हादसे के समय भी वहां बड़ी संख्या में श्रमिक यहां मौजूद थे। दर्जनों लोगों को बचा लिया गया लेकिन दुर्भाग्य से आग से निकलने वाले धुएं के कारण कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। कुवैती स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आग के कारण लगभग 43 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उधर इस घटना पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुःख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘कुवैत शहर में आग की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों में से अधिकांश भारतीय बताए जा रहे हैं।’

Continue Reading

Trending