Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

महिलाओं के प्रति सम्मान में कमी के लिए विदेशी शासन जिम्मेदार : नायडू

Published

on

Loading

चंडीगढ़, 19 अप्रैल (आईएएनएस)| उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गुरुवार को महिलाओं के प्रति सम्मान में कमी के लिए भारत में औपनिवेशिक शासन पर दोषारोपण किया। जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिलों में दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र किए बगैर नायडू ने कहा कि भारत में हमेशा महिलाओं को काफी सम्मान करने की परंपरा रही है।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 31वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय परंपरा के अनुसार देश को भारत माता कहते हैं और बड़ी नदियों को महिलाओं का नाम देकर उनकी पूजा की जाती है।

उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक बात है कि ऐसी परंपरा होने के बावजूद महिलाओं को वह सम्मान नहीं दिया जा रहा है जिसका वह हकदार है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वर्षो तक देश में रहा विदेशी शासन जिम्मेदार है।

नायडू ने युवाओं और छात्रों से हिंसा से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि मसलों का हल शांतिपूर्वक हो सकता है इसके लिए सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा, लोकतंत्र में सभी समस्याओं पर सार्थक बहस होती है और रचनात्मक बहस से ही जवाब मिलता है। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण होना चाहिए। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। हिंसा से समाधान नहीं हो सकता है।

उन्होंने छात्रों से अनुशासित रहने और देश के विकास का नजरिया रखने की नसीहत दी।

शिक्षा और रोजगार के बीच कड़ी का जिक्र करते हुए नायडू ने छात्रों को नए अवसर प्राप्त करने के लिए जानकारी और कौशल हासिल करने को कहा।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending