Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

महिलाएं परिवर्तन का मुख्य स्रोत : राजनाथ

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)| केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि महिलाएं समाज में परिवर्तन का मुख्य स्रोत हैं।

भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंडल संघ (फिक्की) द्वारा आयोजित यंग वूमन अचीवर्स पुरस्कार 2017-18 प्रदान करने के बाद उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि यदि आधी आबादी में विषमता रही तो देश ऊपर नहीं उठ सकता।

उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत भारत को विकसित देश के रूप में उभरने से नहीं रोक सकती, जहां इतने बड़े पैमाने में समर्थ, कार्यकुशल और प्रतिभावान महिलाएं हैं।

पुलिस बलों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने का उल्लेख करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सीएपीएफ में उनका प्रतिनिधित्व तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक ढांचागत और प्रक्रियात्मक परिवर्तन किए हैं।

राजनाथ ने निर्देश दिया है कि महिलाओं, दलितों, पिछड़े और कमजोर वर्गो को अधिकतम संस्थागत ऋण की मंजूरी को सरल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अधिकार सम्पन्न बनाने के साथ ही पांच वर्षो में एक नया भारत उभरेगा।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending