Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महाराष्ट्र में भाजपा का धमाका, ग्राम पंचायत चुनाव में किया शानदार प्रदर्शन

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र जिला पंचायत के चुनाव के दूसरे चरण में भी भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। दूसरे चरण में भाजपा ने 1311 सीट पर कब्जा किया वहीं दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 312 सीटें मिली। तीसरे नंबर पर रही शिवसेना के खाते में 295 सीट आईं। शरद पवार की पार्टी एनसीपी को 297 सीट मिलीं वहीं अन्य के खाते में 453 सीटें आईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत पर बधाई देते हुए महाराष्ट्र के लोगों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, ‘लोगों का बीजेपी में लगातार भरोसा रखना हमें और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।’ भाजपा ने भंडारा में 191 और गोंडिया में 147 सीटें जीतीं। सिंधदुर्ग में पार्टी को 71 सीटें मिलीं। सांगली में भाजपा को 137 सीटें और अमरावती में 150 सीटें मिलीं। इसी तरह नागपुर और कोल्?हापुर में बीजेपी को क्रमश: 126 और 111 सीटें मिलीं।

प्रधानमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, ” धन्यवाद प्रधानमंत्री मोदी जी, ये आपके नेतृत्व में विकास और विश्वास है जिसे आम आदमी समर्थन दे रहा है.”

बता दें कि नांदेड़ पालिका चुनाव और गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद यह राहत की खबर है। इस वर्ष के अंत तक गुजरात में विधानसभा चुनाव होना है जिसके लिए भाजपा वहां लगातार रैलियों का आयोजन कर रही है, वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अभूतपूर्व रूप से गुजरात में सक्रिय हैं और अपनी पूरी ऊर्जा वहां झोंक दी है। गुजरात और महाराष्ट्र पड़ोसी राज्य हैं, ऐसे में महाराष्ट्र की बढ़त का लाभ भाजपा गुजरात में हासिल करने का प्रयास करेगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending