Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मलेशिया विमान 162 यात्रियों सहित लापता

Published

on

Loading

जकार्ता| इंडोनेशिया से सिंगापुर जा रहे एयरएशिया के विमान के रविवार को अचानक लापता होने के बाद अधिकारियों ने बड़े स्तर पर एक तलाश अभियान शुरू किया है। विमान में 162 लोग सवार हैं। क्षेत्रीय मीडिया के अनुसार, मलेशिया की विमानन कंपनी एयरएशिया के विमान क्यूजेड 8501 ने तड़के 5.20 बजे (स्थानीय समय) इंडोनेशिया के सुराबाया शहर से उड़ान भरी थी। विमान को सुबह 8.30 बजे सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे पर उतरना था।

इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि कालीमंतन और बेलितुंग द्वीप के बीच विमान का हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया। उन्होंने कहा कि संपर्क टूटने से पूर्व विमान ने असामान्य मार्ग से गुजरने के लिए पूछा था।

अधिकारी ने कहा, “मौसम ठीक नहीं था। जिस संभावित जगह पर विमान से संपर्क टूटा, वहां मौसम खराब था। हमें अभी अभी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान, भूभौतिकी और जलवायु एजेंसी से मौसम की रिपोर्ट मिली है।” विमान में चालक दल सहित 162 लोग सवार थे, जिनमें 138 वयस्क, 16 बच्चे और एक नवजात, दो पायलट और पांच केबिन क्रू शामिल हैं। मुसाफिरों में एक सिंगापुर, एक ब्रिटिश, एक मलेशियाई, तीन कोरियाई और 149 इंडोनेशियाई नागरिक शामिल हैं।

समाचारपत्र ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ के अनुसार, सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन ने कहा कि देश की वायुसेना के सी130 विमान और नौसेना के जहाज मदद के लिए तैयार खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बाबत इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री यर्मिजार्द रियाकुदू को अवगत करा दिया है। सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे ने विमान सवार यात्रियों के पीड़ित नाते-रिश्तेदारों के ठहरने के लिए विशेष रूप से एक जगह तय की है।

एयर एशिया ने विमान में सवार यात्रियों के परिजनों और मित्रों के लिए आपताकालीन केंद्र शुरू किया है और एक नंबर +622129850801 जारी किया है। विमान के लापता होने की यह घटना तब हुई है, जब लोग पहले ही इस साल हुए दो मलेशियाई विमान हादसे की कड़वी यादों को नहीं भुला पाए हैं।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending