Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मलेशिया राजी, जाकिर नाईक को अरेस्ट कर लाया जाएगा भारत

Published

on

Loading

कुआलालम्पुर। मलेशिया की पनाह लेने वाले जाकिर नाईक को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। मलेशिया की सरकार अब खुद पेशकश की है कि यदि भारत सरकार उनसे जाकिर के प्रत्यर्पण की मांग करेगी तो वह उसे सौंप देंगे।

मलेशिया के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर अहमद जाहिद हमीदी ने कहा कि अगर भारत की तरफ से नाइक के प्रत्यर्पण के लिए आवेदन आता है तो उसको भारत के हाथों सौंप दिया जाएगा। नाइक पर युवाओं को आतंकवाद के लिए उकसाने और हेट स्पीच देने का आरोप है। एनआईए ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

मलेशिया की सरकार ने संसद में माना है कि भारत से भाग कर जाकिर नाइक उनके ही देश में है। हाल ही में उसे मलेशिया की एक मस्जिद में देखे जाने की खबरें भी सामने आई थीं। जाहिद ने कहा कि नाइक ने मलेशिया में कोई कानून नहीं तोड़ा। उस पर टेरेरिज्म को बढ़ावा देने का आरोप हैं। हम साफ कर देना चाहते हैं कि मलेशिया हर मजहब का सम्मान करते हैं। हमने उसके चैनल पर आतंकवाद से जुड़ी कोई चीज नहीं देखी।

जानकारों का मानना है कि मलेशिया ने जाकिर को इसलिए अपने यहां रहने की जगह दी है क्योंकि वह वहां के लोगों के बीच काफी मशहूर है। ऐसे में अगर सरकार उसको वहां से बाहर निकालने की सोचेगी तो उसका एक बड़ा वोट बैंक उसके खिलाफ हो जाएगा।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending