Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मप्र : संतोषजनक सेवाएं न देने पर अफसर पर जुर्माना

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संतोषजनक सेवाएं न देने पर नगर निगम के जोनल अधिकारी पर जिलाधिकारी निशांत बरबडे ने पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आधिकारिक तौर पर मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि जिलाधिकारी निशांत बरबडे ने नगर निगम के जोनल अधिकारी प्रदीप जडिया को पांच हजार रुपये का जुर्माना देने का आदेश दिया है। बताया गया है कि जडिया द्वारा म़ प्ऱ लोक सेवा प्रदान गारंटी अधिनियम के तहत राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का हितग्राही का प्रकरण अनलाइन स्वीकृत किया गया था, किन्तु आवेदक को सेवा प्रदान नहीं की गई।

जिलाधिकारी बरबडे ने जडिया के क्रियाकलाप को कार्य में उदासीनता और लापरवाही माना है। इसी के चलते अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending