Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मप्र: शिवराज ने मोमबत्ती की रोशनी में निपटाया सरकारी कामकाज

Published

on

Loading

भोपाल 25 मार्च (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में अर्थ ऑवर के मौके पर शनिवार रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक विभिन्न स्थानों पर उर्जा बचत का संदेश देने के लिए मोमबत्तियां लगाई गईं। मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस दौरान मोमबत्ती की रोशनी में सरकारी कामकाज निपटाया। दुनिया भर में 24 मार्च को अर्थ ऑवर डे मनाया गया। इस मौके पर उर्जा बचत का संदेश देने के लिए एक घंटे बिजली बंद रखी जाती है। इसी क्रम में शनिवार को राज्य में भी उर्जा बचत के संदेश के साथ रात में एक घंटे बिजली बंद रखी गई।

अर्थ ऑवर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोमबत्ती की रोशनी में अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही अन्य शासकीय कार्य भी संपन्न किए। मुख्यमंत्री निवास पर रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक बिजली बंद रखी गई।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending