Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र : रतलाम में 24 घंटे खुले रहेंगे लोक सेवा केंद्र

Published

on

भोपाल, मध्य प्रदेश में जाति प्रमाण-पत्र, रतलाम जिले में जाति प्रमाण-पत्र,अनुविभागीय अधिकारी

Loading

भोपाल | मध्य प्रदेश में जाति प्रमाण-पत्र बनाने का अभियान जोरों पर है। रतलाम जिले में जाति प्रमाण-पत्र बनाने के लिए लोक सेवा केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार ने लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रवैया अख्तियार करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, रतलाम के जिलाधिकारी बी़ चंद्रशेखर ने जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित कार्यो को जल्द पूरा करने के लिए सभी लोकसेवा केंद्रों पर चार पाली में दो-दो पटवारी की ड्यूटी लगाने का आदेश दिया है। यहां के लोकसेवा केंद्र में छह-छह घंटों की पाली में चौबीस घंटे काम जारी रखा जाएगा, ताकि कार्य जल्द पूरा हो सके। साथ ही एक सप्ताह के बाद यहां पर दूसरे पटवारियों की तैनाती की जाएगी।

वहीं दूसरी ओर जाति प्रमाण-पत्र के विशेष अभियान में रुचि न लेने तथा शिथिलता बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारी पर कार्रवाई किए जाने का क्रम जारी है। रीवा के जिलाधिकारी ने जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र, जिले के सभी नौ विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं नौ विकास खंड स्रोत समन्वयक सहित लोकसेवा केंद्र सिरमौर और त्योंथर के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इसके अलावा लापरवाही बरतने के चलते रीवा में 22 अफसरों को नोटिस जारी किया गया है। निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण-पत्र बनवाने में रुचि न लेने पर शिवपुरी जिले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नीतू माथुर ने शिवपुरी विकासखंड के 55 निजी स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending