Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में मौसम हुआ सुहावना

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को हुई बारिश के बाद राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को मौसम सुहावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जताया है। राज्य में गुरुवार को आसमान साफ है और धूप खिली है। वहीं, बारिश के बाद हवाएं चलने से मौसम सुहावना बन गया है। बारिश के बाद गर्मी और उमस का असर भी कम हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान जबलपुर, चंबल, रीवा, सागर, होशंगाबाद व भोपाल संभागों में कुछ स्थानों पर हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि होशंगाबाद, जबलपुर व शहडोल संभागों के अलावा दमोह, सागर व रायसेन जिले में गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

राजधानी भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.9 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37.1 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending