Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मप्र : मंत्रिमंडल विस्तार से पहले निगम-मंडलों में नियुक्ति

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी जारी है, मगर उससे पहले निगम-मंडलों में नियुक्तियां होंगी। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद शुक्रवार को राजधानी भोपाल लौटने पर चौहान स्टेट हैंगर पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार लंबे अरसे से प्रतीक्षित है और प्रधानमंत्री मोदी से हुई मुलाकात को भी मंत्रिमंडल के विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। यही कारण है कि शुक्रवार को दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री चौहान से पत्रकारों ने यह सवाल पूछा।

चौहान ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार संभावित है, तैयारी चल रही है, मगर इससे पहले निगम-मंडलों में नियुक्तियां की जाएंगी।

प्रधानमंत्री मोदी से हुई मुलाकात के बारे में चौहान ने कहा कि उज्जैन में अगले वर्ष 2016 में सिंहस्थ होने वाला है। सिंहस्थ में परंपरागत धार्मिक आयोजन, शाही स्नान, पूजा-पाठ तो होंगे ही, वैचारिक महाकुंभ का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श का दौर जारी है। इस विमर्श से सिंहस्थ का आधार पत्र बनाया जाएगा, जो दुनिया के लिए संदेश होगा।

चौहान ने वैचारिक महाकुंभ के बारे में कहा, “12 से 14 मई, 2016 के दौरान उज्जैन में वैचारिक मंथन होगा, समापन मौके पर प्रधानमंत्री मोदी मौजूद रहेंगे, उन्होंने इसकी स्वीकृति दे दी है। वे यहां सिंहस्थ का संदेश दुनिया तक पहुंचाएंगे।”

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री से राज्य के विकास के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। साथ ही स्वच्छता अभियान के बारे में भी उन्हें बताया गया। राज्य के विद्यालयों में शौचालय के निर्माण का भी ब्यौरा उन्हें दिया गया।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending