Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र : बारिश और बाढ़ के कारण 54 लोगों की मौत

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश में मानसून शुरू होने के बाद से अब तक बारिश और बाढ़ के कारण हुए विभिन्न हादसों में 54 लोगों की जान गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। राजस्व विभाग से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, “राज्य में मानसून शुरू होने के बाद से मंगलवार तक बारिश और बाढ़ के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुए अलग-अलग हादसों में 54 लोगों की जान चली गई। सबसे अधिक 19 लोगों की मौत सीहोर में हुई है। यहां 11 लोग एक साथ बड़े नाले में बह गए। वहीं राजगढ़ में नौ, रायसेन, रतलाम व शाजापुर में छह-छह, उज्जैन में चार, आगर-मालवा में तीन और देवास में एक व्यक्ति की मौत हुई है।”

बाढ़ तथा बारिश के कारण हुई विभिन्न घटनाओं में 105 मवेशी भी मारे गए हैं। इसके अलावा 829 मकान पूरी तरह नष्ट हो गए, जबकि 8,928 मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है।मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। अब तक आपदा के शिकार लोगों के परिजनों को डेढ़ लाख रुपये दिए जाते थे।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending