Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र : कांग्रेस 22 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी

Published

on

Loading

मप्र : कांग्रेस 22 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी

भोपाल | मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘जनविरोधी नीतियों’ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ‘प्रताड़ना’ को लेकर कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने बजट सत्र के दौरान 22 फरवरी को विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष अरुण यादव ने शनिवार शाम एक बयान जारी कर कहा, “राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन परेशान हैं। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के परिवार के लोग अवैध खनन में लगे हैं और किसान दुर्दशा के शिकार हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर 22 फरवरी को राजधानी में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।”

यादव के मुताबिक, इस प्रदर्शन के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेस के निर्वाचित सांसदों व समस्त विधायकों की 78 सदस्यीय राज्य स्तरीय समिति भी गठित की गई है। आगामी नौ फरवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इस समिति की बैठक होगी।

यादव ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विभिन्न वरिष्ठ नेताओं और कोरग्रुप के साथ महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी 11 फरवरी को जिला स्तर पर पार्टी के पदाधिकारी संवाददाता सम्मेलन करके सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलासा करेंगे।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending