Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मप्र : कांग्रेस ने ही पंचर कर दी राहुल की मुहिम!

Published

on

Loading

भोपाल, 1 नवंबर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व्यापम घोटले को बड़ा मुद्दा बनाकर चल रहे हैं, मगर पार्टी के लोगों ने ही गांधी के इस अभियान को पंचर कर दिया है। उन्होंने राहुल गांधी की मुलाकात व्यापम के आरोपी गुलाब सिंह किरार से ही करा दी और उन्हें कांग्रेस में शामिल करने की बात कही। कांग्रेस ने बुधवार रात तक किरार को पार्टी में शामिल न किए जाने की बात कही, मगर यह नहीं बताया कि किरार राहुल के साथ कैसे थे।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ही दलों में दल-बदल कराने की मुहिम जारी है। मंगलवार को इंदौर में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक संजय शर्मा, पूर्व विधायक कमलापत आर्य और किरार समाज के नेता गुलाब सिह किरार कांग्रेस में शामिल हुए। इन तीन नेताओं में गुलाब सिह किरार विवादित नेता हैं।

सवाल उठ रहा है कि आखिर इस विवादित नेता को कांग्रेस में शामिल किसने कराया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि गुलाब सिह किरार और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान के बीच करीबी रिश्ते हैं और कांग्रेस ने कई बार चौहान और किरार की साथ-साथ की तस्वीरें जारी कर उन पर हमले किए हैं। किरार के कांग्रेस में शामिल होने से एक बड़ा मुद्दा हाथ से निकलता नजर आ रहा है।

व्यापम मामले में किरार आरोपी हैं और कांग्रेस काफी अरसे से किरार के जरिए मुख्यमंत्री पर हमले करती रही है, मगर अब किरार के कांग्रेस में जाने पर कांग्रेस के नेता ही असमंसज में पड़ गए हैं।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री बी.डी. शर्मा किरार के कांग्रेस में शामिल होने पर चुटकी लेते हुए कहते हैं, “कांग्रेस तो उन सारे लोगों को लेने के लिए तैयार ही बैठी है जो भाजपा से जा रहे हैं। इन लोगों के जाने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, किरार जब भाजपा में थे तो उन पर व्यापम के आरोप लगते थे अब लगता है कि वे दाग कांग्रेस के लिए एक दम साफ हो गए हैं।”

समाजवादी नेता गोविद यादव का कहना है, “कांग्रेस हो या भाजपा, दोनों ही दलों के लिए सत्ता हासिल करना लक्ष्य हो गया है, उसके लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। यही कारण है कि वे उन सारे लोगों को अपने में समाहित कर लेते हैं, जिनका दामन कितना ही दागदार क्यों न हो। किरार का भाजपा से कांग्रेस में जाना इस बात पर मुहर लगाता है कि किरार जब भाजपा में थे तो व्यापम के आरोपी थे और अब कांग्रेस के लिए साफ -सुथरे हो गए।”

इस मसले पर कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बुधवार की रात एक बयान जारी कर कहा कि किरार को कांग्रेस की सदस्यता नहीं दिलाई गई है। भाजपा विधायक संजय शर्मा व पूर्व विधायक कमलापत आर्य को कांग्रेस की सदस्यता दी गई है। ओझा ने यह साफ नहीं किया कि किरार आखिर इन दोनों नेताओं के साथ राहुल गांधी तक पहुंचे कैसे।

कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि पार्टी को इस बात का अहसास हो रहा है कि गुलाब सिह किरार को कांग्रेस में शामिल करने की बात कहकर वह मुसीबत में फंस गई है और राहुल गांधी जिस तरह इस मसले को जोर शोर से उठा रहे थे, वह भी सवालों के घेरे में आ गया है। फिलहाल कांग्रेस में किरार के विधिवत सदस्य बनाने को लेकर असमंजस बना हुआ है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending