नेशनल
‘मन की बात’ के लिए मोदी ने मांगे सुझाव
नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नवंबर माह में होने वाले अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए लोगों से उनके विचार साझा करने का अनुरोध किया है। मोदी ने कहा, 26 नवंबर रविवार को आयोजित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए आपके क्या विचार हैं? उन्हें नरेंद्र मोदी मोबाइल एप के जरिए मुझे साझा करें।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, 1800-11-7800 डायल करें और ‘मन की बात’ के लिए एक संदेश रिकॉर्ड करें। आप माईगव खुले मंच पर जाकर भी लिख सकते हैं और इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए विचार साझा कर सकते हैं।
माईगव वेबसाइट की ओर से भी कहा गया है, हर बार की तरह इस बार भी मोदी इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि आप संबंधित मुद्दे पर अपने विचार साझा करें।
साइट ने कहा है, मन की बात कार्यक्रम के 38वी कड़ी को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री ने आपसे अपने विषयों पर विचार देने का निमंत्रण दिया है।
पोर्टल ने कहा है, जिन मुद्दों पर आप चाहते हैं कि प्रधानमंत्री बोलें, उसपर आप अपने सुझाव हमें भेजिए।
पोर्टल पर कहा गया है, प्रधानमंत्री के लिए संदेश हिंदी या अंग्रेजी में रिकॉर्ड कर सकते हैं। कुछ रिकॉर्डेड संदेश प्रसारण का हिस्सा बन सकते हैं।
वेबसाइट ने लोगों से 1922 पर मिस कॉल देने के लिए कहा है। मिस कॉल करने के बाद आपके फोन पर एक संदेश आएगा, जिसमें एक लिंक होगा। उस लिंक पर क्लिक कर आप अपने सुझाव सीधा प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकते हैं।
मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को एक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की मेजबानी करते हैं, जिसमें वह ऑल इंडिया रेडियो, डीडी नेशनल और डीडी न्यूज के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हैं।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस