Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना

Published

on

lighi rain

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह धूप का असर कुछ कम है। इसकी वजह आंध्र प्रदेश में बना हवाओं का चक्रवात बताया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

राज्य में अन्य दिनों की तुलना में गर्मी कुछ कम है। धूप भी अपेक्षाकृत कुछ कम चुभनभरी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान आंधी आ सकती है। कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ सकती हैं। वहीं, ग्वालियर, चंबल, रीवा व सागर संभागों में लू चलने की आशंका है।

मध्य प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। राजधानी भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री, इंदौर में 25 डिग्री, ग्वालियर में 27.4 डिग्री और जबलपुर में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले यानी मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री, इंदौर में 34.5 डिग्री, ग्वालियर में 43.3 डिग्री और जबलपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, परिवार संग किए रामलला के दर्शन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक रहे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण सहित पूरे परिसर को देखा। इस दो दिवसीय यात्रा में करीब 80 लोगों को समूह उनके साथ है।

उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में थे। पूर्व राष्ट्रपति रामलला के दर्शन-पूजन के बाद कुबेर टीला भी गये और पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हुए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह वंदे भारत ट्रेन से परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सभी जैन मंदिर पहुंचे। इसके बाद पूरे परिवार के साथ पूर्व राष्ट्रपति मां सरयू के तट पर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने सरयू की आरती उतारी। फिर हनुमान जी के दरबार पहुंचकर दर्शन किये।

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सरयू आरती में भाग लेना अपने आप में एक दिव्य अनुभूति है। ऐसा लगता है कि हम 500 वर्ष पूर्व के कालखंड में पहुंच गये हैं। सरयू की कृपा और बहुत सारे कारणों से राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। जैन मंदिर के व्यवस्थापक विजय कुमार जैन ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की यह पूर्ण रूप से धार्मिक यात्रा है।

Continue Reading

Trending