Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मध्य प्रदेश की धरती पर झंडा गाड़ने की तैयारी कर रही सपा

Published

on

Loading

लखनऊ, 5 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अब मध्य प्रदेश की धरती पर भी अपना झण्डा गाड़ने की तैयारी कर रही है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों के प्रति जनता में असंतोष की सूचना से सपा को जबरदस्त आस की किरण दिख रही है।
सपा ने मध्य प्रदेश में जल्द ही पार्टी का बड़ा कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। एमपी की धरती पर सपा कार्यालय में पार्टी का झंडा गाड़कर उसके नीचे बैठ सपाजन मध्य प्रदेश के विकास की रणनीति बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

बता दें कि शनिवार को मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष गौरी यादव तथा प्रभारी आनन्द भदौरिया और जगदेव यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट कर मध्य प्रदेश में पार्टी संगठन तथा चुनावों पर चर्चा की थी।

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने आईपीएन को बताया कि समाजवादी पार्टी एमपी का उपचुनाव नहीं लड़ेगी। इस बीच संगठन को मजबूत बनाने के साथ आम चुनावों की तैयारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्दी ही मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। बताया कि पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि मध्य प्रदेश में पार्टी का बड़ा कार्यालय खोला जाए। जल्द ही कार्यालय भवन का शिलान्यास किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों के प्रति जनता में असंतोष के चलते जनता में समाजवादी पार्टी के प्रति रूझान हो रहा है। अखिलेश यादव की बेदाग छवि और उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार की शानदार उपलब्धियों से जनता प्रभावित है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आगामी आम चुनावों में पार्टी की स्थिति में आशातीत सुधार की सम्भावनाएं है।

Continue Reading

नेशनल

सीएम योगी का सपा पर निशाना, कहा- इनके शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे

Published

on

Loading

उन्नाव। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उन्नाव में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस का इतिहास प्रभु श्रीराम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस कहती थी कि प्रभु राम का अस्तित्व ही नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ सपा कहती थी कि अयोध्या में एक भी परिंदा पर नहीं मार सकता है, यह इनका दोहरा चरित्र है। सपा के शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे।

सीम योगी ने कहा कि इन लोगों ने अयोध्या, रामपुर में सीआरपीएफ कैंप, काशी में संकटमोचन मंदिर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी की कचहरी पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया था। जिस पर कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि आप इनके मुकदमे वापस लेने की बात कह रहे हैं और कल इन्हें पद्म पुरस्कार से नवाजेंगे।”

उन्होंने कहा कि अयोध्या में जहां एक ओर रामलला विराजमान हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर बड़े-बड़े माफिया की ‘राम नाम सत्य’ हो रही है। इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनके मेनिफेस्टो में अल्पसंख्यकों को खाने-पीने की पूरी स्वतंत्रता देने की बात कही गई है। यह जनता को नहीं बता रहे हैं कि ऐसा कौन सा खान-पान है जो बहुसंख्यक समाज नापसंद करता है। बहुसंख्यक समाज गोमाता की पूजा करता है और वह गोकशी को बर्दाश्त नहीं कर सकता है।

Continue Reading

Trending