नेशनल
मणिशंकर ने विवादों को हवा दी, बोले- अफजल संग नाइंसाफी हुई
नई दिल्ली। संसद हमले के साजिशकर्ता अफजल गुरु के शव के अवशेषों की मांग को लेकर राजनीति गर्मा गई है। पीडीपी विधायकों की इस मांग के बाद अब कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद मणिशंकर अय्यर ने इसका समर्थन कर आग में घी डालने का काम किया है। फिलहाल ऐसा करते समय वह यह भूल गए कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में जब 9 फरवरी 2013 को अफजल गुरु को फांसी पर चढ़ाया गया, तब देश में कांग्रेसनीत संप्रग का ही शासनकाल था। अफजल के मृत शरीर पर अलगाववादी राजनीति को रोकने के लिए शव जेल के अंदर ही दफनाया गया था।
इस विवाद की शुरुआत जम्मू-कश्मीर में पीडीपी संरक्षक और मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के बयान से हुई थी। उन्होंने 1 मार्च को अपने शपथग्रहण समारोह में कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पाकिस्तान और आतंकवादियों की सराहना की थी। उनके विवादास्पद बयान से उत्साहित पीडीपी के 8 विधायकों ने अगले ही दिन अफजल गुरु के शव को सौंपे जाने की मांग की थी। अब इस कड़ी में नया नाम कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का जुड़ गया।
मंगलवार को संसद भवन पहुंचे मणिशंकर अय्यर ने कहा कि अफजल के साथ नाइंसाफी हुई थी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अफजल गुरु के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं थे। उन्होंने कहा कि जो हो गया उसे बदला तो नहीं जा सकता है, लेकिन अफजल के अवशेष को उसके परिवार को सौंपकर गलती सुधारी जा सकती है। अय्यर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अफजल को फांसी दी गई, क्योंकि वह राष्ट्र विरोधी था। राउत ने कहा कि अफजल को सुप्रीम कोर्ट और कानून ने सजा दी। अगर मणिशंकर अय्यर को लगता है कि अफजल के साथ नाइंसाफी हुई थी, तो उन्हें यह बयान पाकिस्तान में जाकर देना चाहिए यहां नहीं।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल5 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस