Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मणिपुर चुनाव : कांग्रेस सबसे बड़ा दल, भाजपा का अप्रत्याशित प्रदर्शन

Published

on

Loading

इम्फाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को सर्वाधिक 28 सीटों पर जीत मिली है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस पूर्वोत्तर राज्य में अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए 21 सीटों पर जीत हासिल करने में सफलता पाई है।

मणिपुर विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार को चार राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड के साथ आए। नेशनल पीपुल्स पार्टी और नगा पीपुल्स फ्रंट को 4-4 सीटें मिली हैं, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी को एक सीट मिली है। एक सीट निर्दलीय विधायक और एक ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को मिली है।

भाजपा के प्रवक्ता नोंगथोम्बम बिरेन ने वहीं भरोसा जताया है कि कांग्रेस की संख्या अधिक होने के बावजूद उनकी पार्टी अगले मंत्रिमंडल का गठन करेगी। उन्होंने कहा, “लोगों ने भ्रष्टाचार और नागरिकों पर अत्याचार के खिलाफ मतदान किया है। हम यहां की जनता का हमें वोट देने के लिए धन्यवाद करते हैं।”

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार टी. चोऊबा की हार के बाद प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय नेता मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी ने कहा, “लोगों ने बीते 15 वर्षो के विकास कार्यो की प्रशंसा की है। लोग शांति, स्थिरता, विकास और क्षेत्रीय एकता की सुरक्षा चाहते हैं।”

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending