Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हज के दौरान भगदड़ में 310 मरे, भारतीय समेत 450 घायल

Published

on

Loading

मक्का। सऊदी अरब में गुरुवार को मक्का के पास मीना में हज के दौरान भगदड़ मचने से 310 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 450 लोग घायल हो गए। घायलों में एक भारतीय भी शामिल है। सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा निदेशालय के आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट पर बताया गया है, “..मृतकों की संख्या बढ़कर 310 हो गई है। इनमें अलग-अलग देशों के नागरिक शामिल हैं।”

सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, हादसा मक्का से पांच किलोमीटर दूर मीना नाम की जगह पर हुआ है। इसमें करीब 450 लोग घायल हुए हैं। बीते नौ साल में हज के दौरान भगदड़ की घटना नहीं हुई थी। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि भगदड़ की वजह क्या थी? इस साल हज यात्रा के दौरान यह दूसरा बड़ा हादसा है। 11 सितंबर को मक्का की मुख्य मस्जिद में क्रेन गिरने से 107 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 11 भारतीय शामिल थे।

करीब 4,000 कर्मी और 200 आपात वाहन राहत और बचाव अभियान में लगाए गए हैं। केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मीडिया को बताया कि लक्षद्वीप का एक हजयात्री घायलों में शामिल है। सऊदी नागरिक सुरक्षा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट की गई तस्वीरों में बचावकर्मियों से घिरे जख्मियों को स्ट्रेचर पर देखा जा सकता है।

‘बीबीसी’ की रपट के मुताबिक, बचाव कार्य जारी हैं। हादसा ईद-उल-अदहा पर्व के पहले दिन हुआ है। राहतकर्मियों को घायलों को व्हीलचेयर पर ले जाते देखा जा रहा है। हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही है। करीब 20 लाख लोग हज करने के लिए गए हैं। इनमें 136,020 भारतीय हैं। हज के दौरान सबसे भीषण हादसा 1990 में हुआ था जब भगदड़ में 1,400 हजयात्रियों की मौत हुई थी।

इस बारे में विरोधाभासी खबरें मिल रही हैं कि गुरुवार का हादसा किस जगह पर हुआ। सऊदी नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने बताया कि भगदड़ शैतान को कंकड़ मारने के अनुष्ठान के दौरान हुई। हजयात्री एक खंभे पर कंकड़ फेंकते हैं जिसे शैतान का प्रतीक माना जाता है। लेकिन, अल जजीरा की रपट के अनुसार, हादसा मीना में हजयात्रियों के शिविरों के बीच की एक सड़क पर हुआ। इस सड़क को सड़क नंबर 204 कहा जाता है। रपट में साफ किया गया है कि हादसा शैतान को कंकड़ मारने के अनुष्ठान के दौरान नहीं हुआ है।

नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हादसे पर शोक जताया है और कहा है कि वे मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending