Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मंत्रिमंडल ने अनंत कुमार के निधन पर शोक प्रकट किया

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक प्रकट किया। कुमार का एक दिन पहले बेंगलुरू में निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थे और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। कैबिनेट ने उनकी याद में दो मिनट का मौन भी रखा।

59 वर्षीय भाजपा सासंद कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने शंकरा कैंसर अस्पताल में सोमवार तड़के तीन बजे अपनी आखिरी सांस ली। 21 अक्टूबर को अमेरिका से लौटने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके तीन सप्ताह बाद उनका निधन हो गया। कुमार के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

इस बीच मंगलवार को भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरू में कुमार के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद दिन में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। चामराजपेट शव दाह गृह में हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार से पहले उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ 21 बंदूकों की सलामी दी जाएगी।

कुमार के अंतिम संस्कार में उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मौजूद रहने की उम्मीद है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending