Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भ्रष्टाचार के खिलाफ नई मुहिम छेड़ेंगे कुमार विश्वास

Published

on

आम आदमी पार्टी, आप, कपिल मिश्रा, कुमार विश्वास, अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री

Loading

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे कुमार विश्वास

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) में दिल्ली के जल संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा को पद से बर्खास्त करने के बाद पार्टी में एक नया संकट खड़ा हो गया है। पार्टी के संस्थापकों में से एक कुमार विश्वास ने पार्टी के भीतर और बाहर नया आंदोलन खड़ा करने की प्रतिबद्धता जताई है।

आम आदमी पार्टी, आप, कपिल मिश्रा, कुमार विश्वास, अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें– आप में छिड़ी महाभारत, केजरीवाल ने विश्वास के करीबी कपिल मिश्रा का मंत्री पद छीना

कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, “मैं देश और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी के भीतर और बाहर आवाज उठाते रहेंगे, फिर चाहे इसके जो भी परिणाम हों। भारत माता की जय।”

आप नेता ने एक और ट्वीट में कहा, “आइए, इसे एक और आंदोलन बनाएं। मैंने अभी तक सत्ता की एक भी बूंद नहीं चखी है, इसलिए जंतर मंतर के आंदोलन का जोश अभी बरकरार है।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शनिवार को कपिल मिश्रा को मंत्रिमंडल से हटाए जाने और आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत को मंत्रिमंडल में शामिल करने के बाद विश्वास का यह बयान सामने आया है।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि नजफगढ़ से विधायक गहलोत और सीमापुरी से विधायक गौतम नए मंत्रियों के तौर पर शपथ लेंगे। हालांकि, अभी इन्हें कोई विभाग नहीं दिया गया है।

 

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending