Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भोपाल : व्हाट्स-एप पर भड़काऊ संदेश भेजने वाला गिरफ्तार

Published

on

Loading

भोपाल, 21 सितंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में व्हाट्स-एप ग्रुप पर भड़काऊ संदेश भेजने वाले युवक को जहांगीराबाद थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जहांगीराबाद थाने के प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि व्हाटस-एप ग्रुप पर सलमान नामक व्यक्ति ने भड़काऊ संदेश भेजा। इस संदेश को लेकर ग्रुप के एडमिन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ठाकुर के मुताबिक, शिकायत पर और व्हाट्स-एप पर भेजे गए संदेश के आधार पर आरोपी असलम के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सलमान को बुधवार को जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि राजधानी में सोशल मीडिया द्वारा सांप्रदायिक सौहाद्र्र बिगाड़ने, उकसाने और भड़काने वाले संदेश व्हाटसएप पर भेजने पर पाबंदी लगी हुई है। इस संदर्भ में जिला प्रशासन आदेश भी जारी कर चुका है।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending