Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भोपाल : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में दो सहकर्मियों के साथ हुई मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों और प्रबंधन के बीच बातचीत जारी है। हमीदिया अस्पताल में बुधवार को एक मरीज के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात दो जूनियर डॉक्टरों की पिटाई कर दी थी। इस घटना के विरोध में गुरुवार से गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। हमीदिया अस्पताल गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के अंतर्गत आता है। अस्पताल में जहां मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहीं उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ.आदित्य लूनावत का कहना है कि जब तक डॉक्टर्स प्रोटेक्शन एक्ट के तहत आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती है, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उनका कहना है कि वे चाहते हैं कि अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.डी.पी. दुबे और हड़ताली डॉक्टरों के प्रतिनिधियों के बीच गुरुवार को बातचीत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इधर, पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ डॉक्टर्स प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending