Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लो : अन्ना हजारे

Published

on

समाज-सेवी,अन्ना-हजारे,प्रधानमंत्री,नरेंद्र-मोदी,भूमि-अधिग्रहण-अध्यादेश,राजधानी,भाजपा,आप,सरकार,रामलीला

Loading

नई दिल्ली | समाजसेवी अन्ना हजारे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विवादित भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को वापस लेने और इसे किसानों के हितों के अनुकूल बनाने का आग्रह किया। राष्ट्रीय राजधानी में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ दो दिवसीय आंदोलन के पहले दिन जंतर मंतर पर अन्ना ने कहा कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन शुरू होगा।

अन्ना ने कहा, “चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जो कुछ भी कहा था, मोदी सरकार उसके ठीक उलटा कर रही है। किसानों से वादा किया गया था कि हर नीति किसानों के हितों में होगी। लेकिन अब क्या हुआ। किसानों की स्थिति बिगड़ती जा रही है।” उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) या कांग्रेस को अपना मंच साझा करने की अनुमति नहीं देंगे, लेकिन दोनों पार्टियां आम जन की तरह आंदोलन में शामिल हो सकती हैं। इस बात पर उन्होंने जोर दिया कि यदि भूमि अधिग्रहण विधेयक लागू होगा, तो देश के कई किसानों को यह नहीं पता कि वह इससे किस प्रकार प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि यह नागरिकों का कर्तव्य है कि वे किसानों को इस बारे में जानकारी दें।

उन्होंने कहा कि वह अध्यादेश के खिलाफ आंदोलन को देश के प्रत्येक जिले तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि सरकार का गठन लोगों द्वारा किया जाता है, इसलिए सरकार द्वारा बनाई गई प्रत्येक नीति लोगों के लिए होनी चाहिए। अन्ना ने कहा कि अगर सरकार किसानों की मांगों पर अपने इसी रवैये पर कायम रहती है, तो हम रामलीला मैदान में विरोध-प्रदर्शन करेंगे और उसके बाद जेल भरो आंदोलन करेंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending