Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

‘भूमध्य सागर में खोजी अभियान मजबूत करने की जरूरत’

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र| संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने लीबिया के तट से दूर लगभग 700 प्रवासियों से भरी नौका डूब जाने की घटना के बाद, भूमध्य सागर में मजबूत खोज एवं बचाव क्षमता को सुनिश्चित करने के लिए ‘व्यापक और सामूहिक’ प्रयास करने का आह्वान किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, बान के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया, “महासचिव, लीबिया के तट पर 700 प्रवासियों से भरी जहाज के डूबने की खबर से बहुत हैरान और दुखी हैं।”

बयान के मुताबिक, पिछले सप्ताह भी ऐसा ही एक और हादसा हुआ था, जिसमें सैकड़ों प्रवासियों और शरणार्थियों के मारे जाने की खबर मिली थी।

बयान में कहा गया, “ये खबरें भूमध्य सागर में खोज एवं बचाव क्षमता को तत्काल मजबूत करने की जरूरत याद दिलाती हैं।”

इटली के सिसली द्वीप में शनिवार रात 700 प्रवासियों के डूबने की आशंका है। सिसली भूमध्य सागर में लीबिया के उत्तरी दिशा में स्थित है।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त जहाज में सवार लगभग 700 लोगों में से 50 लोगों को ही बचाया जा सका है।

इस साल कम से कम 2,18,000 प्रवासियों ने दक्षिणी सीमा से यूरोप में प्रवेश करने की कोशिश की है, जिनमें 3,500 लोगों की मौत हो गई।

इधर, बयान में कहा गया, “महासचिव यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्यों द्वारा अपनी सीमाओं के भीतर शरण की मांग करने वाले शरणार्थियों की दुर्दशा पर ध्यान देने को लेकर चल रहे प्रयास को तेज करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending