Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भूकंप की अफवाहों पर विश्वास न करें : मंत्री

Published

on

Loading

नई दिल्ली| भूकंप के संबंध में सोशल मीडिया और संदेशों के द्वारा जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, लोगों को उन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। यह बात दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कही। रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा में कहा, “सोशल मीडिया पर इस तरह के संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं कि रात के नौ बजे भूकंप आएगा, या आठ बजे भूकंप आएगा।”

उन्होंने कहा, “इस तरह की अफवाहों को नजरअंदाज किया जाना चाहिए। इनका कोई आधार नहीं है और अगर किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना होगी (भूकंप के संबंध में) तो सरकार इस पर कार्रवाई करेगी।”

सोशल मीडिया और संदेशों के माध्यम से भूकंप आने की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, साथ ही भूकंप के आने का अनुमानित समय भी बताया जा रहा है।

इसी तरह का एक संदेश रविवार को वायरल हो रहा था जिसमें लिखा था, “उत्तर भारत में शाम को 8.06 बजे अगला भूकंप आएगा। नासा से खबर आ रही है कि इस भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 8.2 होगी। कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक प्रसारित करें।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending