Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भीड़ को उकसाते नजर आए BJP नेता गिरिराज सिंह, तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो

Published

on

Loading

पटना। बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर से विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। वीडियो में गिरिराज सिंह नारेबाजी कर रही भीड़ को यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि डीएसपी मुर्दाबाद बोलो।

करीब 18 सेकेंड के इस वीडियो में मंत्री के साथ कई लोग चलते दिख रहे हैं। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस वीडियो को शेयर किया है। तेजस्वी ने गिरिराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि गिरिराज सिंह राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जा रहे हैं। तेजस्वी ने लिखा है, “केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भीड़ को बिहार सरकरा के खिलाफ भड़का रहे हैं।

वो भीड़ को डीएसपी के खिलाफ ‘डीएसपी मुर्दाबाद’ का नारा लगाने को कहते हैं। नीतीश कुमार गृह विभाग देखते हैं और गिरिराज सीएम के खिलाफ जा रहे हैं। नीतीश जी असहाय बने हुए हैं जबकि बीजेपी पूरे राज्य को बर्बाद करना चाहती है।”

 बता दें कि राज्य के उत्तरी इलाके के बड़े शहर दरभंगा के बाबू भदवा में असामाजिक तत्वों ने एक शख्स की गला काटकर हत्या कर दी थी। इसके खिलाफ बीजेपी समर्थित लोगों ने शनिवार (17 मार्च) को केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में नारेबाजी की थी।

आरोप है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर मोदी चौक नाम रखने पर राजद समर्थित एक शख्स ने रामचंद्र यादव की हत्या कर दी थी। हालांकि, राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इसे गलत करार देते हुए हत्या को जमीनी विवाद का परिणाम बताया है।

तेजस्वी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, “हार से घबराये व बौखलाहट में कल शाम भागलपुर में दंगा करवाया गया। अररिया, दरभंगा के बाद अब भागलपुर। नीतीश कुमार इतने असहाय,बेबस और लाचार क्यों है? गृह विभाग नीतीश कुमार के पास है वो माहौल बिगाड़ने वाले ऐसे तत्वों और शक्तियों को प्रायोजित और प्रोत्साहित क्यों कर रहे है?” इस बीच पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने कहा है कि विवाद को पीएम मोदी से जोड़कर सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट किया जा रहा है।

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending