Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारत ने पाकिस्‍तान की BAT टीम के दो सदस्‍यों को मार गिराया

Published

on

भारतीय सेना, हमला, भारत, हमलावर, BAT टीम, पाकिस्तान,

Loading

श्रीनगर। कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने शुक्रवार को भारतीय सेना पर हमला कर दिया। हालांकि भारतीय सैनिकों ने इस हमले को नाकाम करते हुए उसका मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान की BAT टीम के दो जवानों को मार गिराया।

भारतीय सेना, हमला, भारत, हमलावर, BAT टीम, पाकिस्तान,

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। पाकिस्तानी सेना ने भारत की पेट्रोलिंग टीम पर हमले की कोशिश की थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने यह कार्रवाई की।

बता दें कि 1 मई को पाकिस्तान की यही टीम भारतीय सीमा में 250 मीटर तक घुस आई थी और दो भारतीय सैनिकों के सिर कलम कर दिए थे।

BAT टीम ने सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया था। पहले पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। जब भारतीय सैनिक पेट्रोलिंग कर रहे थे तब घात लगाए बैठे पाकिस्तान ने हमारे सैनिकों को मार गिराया था।

बताया जाता है कि बैट टीम में पाकिस्तान रेंजर, लश्कर, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों और कसाइयों की 10 से 12 सदस्यीय टीम होती है। यह कई महीनों तक एक क्षेत्र को टारगेट करती है।

10 से 15 मिनट के बीच टीम को अपनी कार्रवाई करनी होती है। वह 20 से 25 मीटर तक भारतीय सीमा में घुसती है और घात लगाकर हमला कर वापस चली जाती है।

 

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending