Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत को 9.6 करोड़ डॉलर के सैन्य विमान उपकरण बेचेगा अमेरिका

Published

on

वाशिंगटन,अमेरिकी-विदेश-मंत्रालय,भारत,डीएससीए,कांग्रेस,अंतर्राष्ट्रीय

Loading

वाशिंगटन | अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भारत को सी-130जे सुपर हरक्युलिस सैन्य विमान के लिए 9.6 करोड़ डॉलर के उपकरणों की बिक्री को मंजूरी दे दी। इससे भारतीय वायु सेना को आपदा राहत कार्यो तथा अंतर्राष्ट्रीय मदद के लिए बेहतर तरीके से तैयार होने में मदद मिलेगी।

विदेशों को सैन्य साजो-सामान की बिक्री का मामला देखने वाली पेंटागन की शाखा ने पिछले सप्ताह अमेरिकी कांग्रेस को इस संभावित बिक्री के संबंध में अधिसूचित किया था, जिसमें कहा गया था, “इस संभावित सैन्य उपकरण बिक्री और सहयोग से क्षेत्र में सैन्य संतुलन प्रभावित नहीं होगा।” अमेरिकी रक्षा सुरक्षा समन्वय एजेंसी (डीएससीए) ने कहा, “अतिरिक्त उपकरणों की इस संभावित बिक्री से भारतीय वायु सेना की सी-130जे विमानों के जत्थे को अपने अभियानों के लिए बेहतर तरीके से तैयार रहने में मदद मिलेगी।”

डीएससीए ने कहा कि भारत को अमेरिकी से खरीदे अपने सी-130जे सुपर हरक्युलिस विमानों के लिए इन उपकरणों की जरूरत है, ताकि ये विमान स्थानीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अभियानों तथा क्षेत्रीय आपदा राहत कार्यो में प्रभावी तरीके से संचालित हो सकें। डीएससीए ने कहा, “यह संभावित बिक्री भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूती प्रदान करेगा और अमेरिका की विदेश नीति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में मददगार साबित होगा। इससे दक्षिण एशिया के हमारे प्रमुख सहयोगी भारत को अपनी क्षमताओं में सुधार लाने में भी मदद करेगा, जो दक्षिण एशिया में आर्थिक विकास लाने में लगातार अहम भूमिका अदा कर रहा है।” डीएससीए ने बताया कि इस सौदे की मुख्य ठेकेदार जॉर्जिया स्थित लॉकहीट मार्टिन कंपनी होगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending