Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत के अलावा इन देशों में मनाया जाता है होली का त्यौहार, कुछ यूं होता है सेलिब्रेशन

Published

on

Loading

इस साल 17-18 मार्च को होली है। होली का त्यौहार भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। होली को रंगों का त्योहार कहते हैं क्योंकि इस पर्व पर लोग एक दूसरे को गुलाल-्बीर लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। होली का नाम आते ही सबसे पहले रंग बिरंगे चेहरे, गुलाल और अबीर का नजारा याद आने लगता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे के गले लगकर रंग लगाते हैं और मीठा खिलाते हैं। होली हर्षोल्लास और मस्ती से भरपूर होता है। पूरी दुनिया में होली का यह नजारा काफी पसंद किया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के अलावा दुनिया के दूसरे देशों में भी रंगों का त्योहार मनाया जाता है। होली की तरह की कई देशों में फेस्टिवल धूमधाम से मनाएं जाते हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है कि कहीं रंगों की होली होती है तो कहीं टमाटर की तो कहीं कीचड़ की। चलिए जानते हैं दुनियाभर में होली मनाने के अलग अलग तरीके।

Holi - Best Places to Celebrate Holi in Karnataka | Karnataka Tourism

रोम की होली

Holi is celebrated in a tremendous way even in these 7 countries, not India

रोम में भी होली जैसा पर्व होता है, जिसे रेडिका कहते हैं। इस पर्व में भारत के होली के त्योहार की तरह ही होलिका दहन जैसा नजारा होता है। लोग किसी ऊंचे स्थान पर जाते हैं और वहां लकड़ियां एकत्रित करके उसे जलाते हैं। इस दौरान लोग नाचते गाते हैं और काफी मस्ती करते हैं।

स्पेन की होली

Paint Spain Red - La Tomatina

भारत की होली की तरह की स्पेन की होली भी प्रसिद्ध है। स्पेन एक खूबसूरत देश है, जहां रंग बिरंगा फेस्टिवल होता है लेकिन फर्क इतना है कि स्पेन में रंगों से नहीं बल्कि टमाटर से होली खेली जाती है। इसे ला टोमाटीना कहा जाता है। हर साल अगस्त में ला टोमाटीना मनाया जाता है, जिसमें लोग एक दूसरे पर जमकर टमाटर फेंकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की होली

Australian town's massive watermelon fight: How smashing fruit became more  profitable than selling them | Stuff.co.nz

ऑस्ट्रेलिया में भी होली जैसा त्यौहार मनाया जाता है लेकिन यहां भारत से उल्टा हर दो साल में एक बार ही रंगों का पर्व होता है। फरवरी महीने में ऑस्ट्रेलिया में वाटरमेलन फेस्टिवल होता है। अपने नाम की तरह ही इस त्यौहार में तरबूज का इस्तेमाल किया जाता है। लोग एक दूसरे पर तरबूज फेंकते हैं और मस्ती करते हैं।

दक्षिण कोरिया की होली

Boryeong Mud Festival - Wikipedia

दक्षिण कोरिया में भी भारत की तरह की होली मनाई जाती है। दक्षिण कोरिया में मनाएं जाने वाले रंगों के त्यौहार को बोरयॅान्ग मड फेस्टिवल कहते हैं। हर साल जुलाई में इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे पर कीचड़ फेंकते हैं। दक्षिण कोरिया में कीचड़ का एक विशाल टब बनाया जाता है, जिसमें लोग तैरते हैं और एक दूसरे को कीचड़ के टब में फेंकते हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending