Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारतीय ऊंटों के सामने थरथर कांपेगा चीन, खास ट्रेनिंग देकर किया गया तैयार

Published

on

Loading

अब चीन की हर चाल का भारतीय ऊंट मुंहतोड़ जवाब देंगे। यह पढक़र कोई भी चौंक जाएगा लेकिन यह बात बिल्कुल सत्य है। चीनी सैनिकों की भारत-तिब्बत-भूटान सीमा पर मौजूदगी से चिंतित भारतीय सेना ने सीमाओं की चौकसी के लिए बिल्कुल नई रणनीति बनाई है। जिसके तहत भारतीय सेना अब दुश्मनों पर नजर बनाए रखने के लिए सीमा पर ऊंटों से गश्त करती नजर आएगी।

सेना नियंत्रण रेखा पर गश्त के लिए एक और दो कूबड़ वाले ऊंटों का इस्तेमाल करेगी। इन ऊंटों को गश्त लगाने के अलावा गोला-बारूद और अन्य सामान्य ले जाने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

बता दें कि भारत में दो कूबड़ वाले ऊंट सिर्फ लद्दाख की नुब्रा घाटी में पाए जाते हैं। प्रोजेक्ट की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र बीकानेर से सेना को एक कूबड़ वाले चार ऊंट पहले ही दिए जा चुके हैं।

क्यों हुआ ऊंट का ही चुनाव
पेट्रोलिंग के दौरान दो कूबड़ वाले ऊंट 180 से 220 किलोग्राम वजन ले जा सकेंगे। फिलहाल सेना इस काम के लिए खच्चरों या टट्टुओं का इस्तेमाल करती है, जो 40 किलोग्राम तक वजन ही ले सकते हैं। यही नहीं खच्चरों के मुकाबले ऊंटों की गति भी अधिक होगी।

बता दें कि भारतीय सेना की ओर से इसको अभी केवल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा। अगर यह सफल रहता है तो भारतीय सेना की ओर से 12 हजार और 15,500 फुट की ऊंचाई वाले इलाकों में ऊंटों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending