नेशनल
भाजपा लालचियों की पार्टी : केजरीवाल
भोपाल | आम आदमी (आप) पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां मंगलवार को नोटबंदी के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि “भाजपा न तो हिंदुओं की पार्टी है और न मुसलमानों की, यह तो सत्ता और पैसों के लालची लोगों की पार्टी है, इनका बस चले तो ये बाप को भी बेचकर खा जाएं शाम तक।”
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला दशहरा मैदान में पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मां द्वारा नोटबंदी के बाद बैंक की कतार में खड़े होकर चार हजार रुपये निकाले जाने का जिक्र करते हुए कहा, “मोदी जी रोज नाटक करते हैं, अपनी मां को लाइन में लगा दिया चार हजार रुपये के लिए, क्या अच्छा लगता है कि देश के प्रधानमंत्री की मां लाइन में लगे? लानत है ऐसे बेटे को जो अपनी मां को लाइन में लगाता है।”
केजरीवाल ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की नीयत पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वे अपने कुछ मित्र उद्योगपतियों का आठ लाख करोड़ का कर्ज माफ करना चाहते हैं, इसके लिए सारे गरीबों की जमा पूंजी बैंकों में जमा करा ली है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उन्होंने पिछले दिनों ही कुछ कारोबारियों का आठ हजार करोड़ का कर्ज माफ किया है। उनमें विजय माल्या के 1200 करोड़ का कर्ज भी है।
केजरीवाल ने कहा कि पहले माल्या को देश से भगाया और फिर उसका कर्ज माफ कर दिया। इसी तरह अन्य लोगों का भी कर्ज माफ करना है, इसी के लिए पूरे देश को कतार में खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ गरीब, किसान को अपने बेटे-बेटी की शादी के लिए ढाई लाख रुपये नहीं मिल रहे, दूसरी ओर कर्नाटक में मोदी के करीबी जनार्दन रेड्डी 500 करोड़ रुपये अपनी बेटी की शादी में खर्च कर देते हैं।
आप संयोजक केजरीवाल ने आयकर विभाग द्वारा बिड़ला और सहारा समूह के ठिकानों पर मारे गए छापों में मिले दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि इन दस्तावेजों के मुताबिक, गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रकम दिए जाने का खुलासा हुआ है। यही कारण है कि इन दस्तावेजों की जांच नहीं कराई जा रही है।
जनसभा को आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इससे पहले केजरीवाल सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली से नियमित उड़ान से भोपाल पहुंचे, जहां पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस