Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा को नोटबंदी का जवाब वोटबंदी से मिलेगा : सिंधिया

Published

on

Loading

शिवपुरी, 24 नवंबर (आईएएनएस)| पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह नोटबंदी कर आम आदमी को परेशान किया है, जनता इसका जवाब वोटबंदी से देगी। कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को कोलारस में आयोजित जनाक्रोश रैली में सिंधिया ने बैलगाड़ी की सवारी की। उसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार से किसान परेशान हैं। नोटबंदी के बाद देश की आर्थिक तरक्की रुक गई है। बेरोजगारी बढ़ी है और नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर किसान और ग्रामीणों पर पड़ा है। जिस तरह से भाजपा सरकार ने नोटबंदी लागू की, उसी तरह अब जनता भाजपा को करार जवाब देते हुए वोटबंदी लाएगी।

सिंधिया ने आगे कहा, आज किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। फसल की लागत नहीं निकल रही है। इसके पीछे केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां दोषी हैं। फसलों की लागत बढ़ने के बाद भी समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया जा रहा है। डीजल के दाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कम हो गए हैं लेकिन देश में डीजल के दाम नहीं घटाए जा रहे हैं।

कांग्रेस सांसद सिंधिया ने कहा, मप्र में किसानों के लिए लाई गई भावांतर योजना भ्रष्टाचार योजना है। इसका लाभ किसानों की बजाय व्याापारियों को मिल रहा है। इस योजना में चल रहे भ्रष्टाचार के कारण फसलों के दाम गिर गए हैं। किसानों को औने-पौने दामों में अपनी फसल बेचनी पड़ रही है।

सभा में सांसद सिंधिया ने किसान वर्ग से कहा कि वे केंद्र व राज्य सरकार से मुंगावली और कोलारस में होने वाले उपचुनाव में किए गए खर्च का पूरा हिसाब लें। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव मप्र के भविष्य का चुनाव है, इसलिए इन दोनों सरकारों को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।

Continue Reading

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending