Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भाजपा के 4 मंत्रियों को बर्खास्तगी की मांग पर आप का प्रदर्शन

Published

on

AAP_protest1

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां विरोध प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की। पार्टी ने आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी की कथित मदद करने के आरोप में सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे सहित अन्य मामलों में स्मृति ईरानी और पंकजा मुंडे को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की।

आप के प्रदर्शनकारी सुबह 10 बजे के आसपास जंतर मंतर पर जमा हुए और भाजपा से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जैसे ही आप के कार्यकर्ताओं ने संसद मार्ग की ओर मार्च किया, सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को रोका, जिसके बाद वहां संघर्ष शुरू हो गया।

आप ने चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को अपनी शैक्षिक योग्यता के बारे में गलत जानकारी मुहैया कराने के मामले में स्मृति को बर्खास्त करने की मांग की। पार्टी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी की कथित रूप से मदद करने के आरोप में सुषमा और राजे के इस्तीफे की भी मांग की। इस प्रदर्शन में आप की महिला इकाई भी शामिल हुई। इन्होंने एक कथित घोटाले में महाराष्ट्र की ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे की भूमिका के संबंध में उनके इस्तीफे की मांग की।

इनमें से एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “भाजपा कुछ नहीं कर रही है। अमित शाह को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए और त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।” आप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, “प्रधानमंत्री को स्मृति और सुषमा के बारे में बोलना चाहिए था। इस मामले में उनकी चुप्पी स्वीकार्य नहीं है।”

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending