Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा के साथ ज्यादा सहज था जद (यू) : के. सी. त्यागी

Published

on

Loading

पटना, 27 जून (आईएएनएस)| राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में उठा बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को महागठबंधन के घटक जनता दल (युनाइटेड) का दर्द भी छलकने लगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को लगता है कि जद (यू) का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन ही ज्यादा सहज था। जद (यू) के वरिष्ठ महासचिव के. सी. त्यागी ने स्पष्ट कहा कि भाजपा के साथ ‘आइडियोलॉजिकल प्रॉब्लम’ (वैचारिक समस्या) थी, लेकिन वे ज्यादा सहज थे।

त्यागी ने आईएएनएस को फोन पर कहा, जद (यू) का भाजपा के साथ गठबंधन सहज था। वैचारिक समस्या जरूर थी, लेकिन काम करने में कोई समस्या नहीं थी।

जद (यू) सांसद ने महागठबंधन में बनी ‘गांठ’ पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, हम बिहार में महागठबंधन पांच साल चलाना चाहते थे। लेकिन ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, जिसमें किसी पार्टी के आला नेताओं के ही खिलाफ बात कही जा रही हो।

उन्होंने कहा कि पार्टी कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद के गैरदोस्ताना बयान से सहज नहीं है।

त्यागी ने कहा, महागठबंधन हमने केवल बिहार में किया है, यह कांग्रेस को याद रखना चाहिए। ..कांग्रेस नीतीश कुमार का चरित्र हनन करने में लगी हुई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस महासचिव आजाद ने दो दिन पहले राष्ट्रपति पद की विपक्षी उम्मीदवार मीरा कुमार की दावेदारी को पुख्ता बताते हुए कहा था कि बिहार की बेटी को नीतीश कुमार हराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने राज्य के दलित की बेटी को हराने का पहले ही ऐलान कर दिया है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में जद (यू) बिहार के पूर्व राज्यपाल रामनाथ कोविंद का समर्थन कर रहा है, जबकि राजद और कांग्रेस मीरा कुमार के समर्थन में है। कांग्रेस सहित 17 विपक्षी पार्टियां इस चुनाव को ‘विचारधारा की लड़ाई’ के रूप में लड़कर एकजुटता दिखाना चाहती हैं।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार अपना प्रचार अभियान 30 जून को गुजरात के साबरमती आश्रम से करने जा रही हैं, जहां महात्मा गांधी रहा करते थे। कांग्रेस राष्ट्रपिता की हत्या के लिए उस विचारधारा को जिम्मेदार मानती है, जो विचारधारा कोविंद की है। वह इस्लाम और ईसाई धर्म को बाहरी देश का धर्म मानते हैं, यह बात वह अपने एक बयान में कह चुके हैं।

Continue Reading

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending