Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भगवंत मान लोगों को कुछ और ही पीने को कहेंगे : पीएम मोदी

Published

on

Loading

pm-modi in loksabhaनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान की एक टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मान को यदि लोगों से अपील करनी हो तो वह उन्हें घी पीने की जगह कुछ और पीने के लिए कहेंगे। वहीं मान ने कहा कि मोदी की टिप्पणी उनके पंजाब की सत्ता गंवाने के डर को दर्शाती है।

मोदी ने लोकसभा में कहा, “मैं अमूमन लोगों से घी पीने के लिए कहता रहता हूं। लेकिन यदि मान लोगों से कहें तो वह कुछ और ही पीने के लिए कहेंगे।” व्यंग्यकार मान अपनी चुनावी जनसभाओं में अक्सर मोदी पर चुटीली टिप्पणियां करते रहते हैं। मान ने कहा, “आज (मंगलवार) सदन में मोदी का भाषण चुनाव में हारने के उनके डर को दर्शाता है।”

उल्लेखनीय है कि 2014 में लोकसभा में भारी बहुमत से जीतकर आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव-2015 में करारी मात दी। देश के राजनीतिक अखाड़े में पहली बार उतरी आप को पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में भी मजबूत दल के रूप में उभरकर आता देखा जा रहा है। गोवा और पंजाब में चार फरवरी को मतदान हुआ था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending