Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भगत सिंह को श्रद्धांजलि देंगे मोदी

Published

on

चंडीगढ़,प्रधानमंत्री,नरेंद्र-मोदी,भाजपा,भारत-पाकिस्तान,भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव

Loading

चंडीगढ़ | प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी सोमवार को पहली बार पंजाब का दौरा करेंगे। इस दौरान वह हुसैनीवाला में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसी स्थान पर 1931 में इन तीनों शहीद स्वतंत्रता सेनानियों का अंतिम संस्कार किया गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा कि मोदी सोमवार दोपहर अमृतसर हवाईअड्डे पर उतरेंगे और हेलीकॉप्टर से फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला जाएंगे।

23 मार्च, 1931 को लाहौर में फांसी देने के बाद इन तीनों स्वतंत्रता सेनानियों का अंतिम संस्कार हुसैनीवाला में किया गया था। मोदी चंडीगढ़ से लगभग 260 किलोमीटर दूर और भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित हुसैनीवाला में एक ‘श्रद्धांजलि सभा’ को भी संबोधित करेंगे। राजीव गांधी के बाद मोदी दूसरे प्रधानमंत्री होंगे, जो हुसैनीवाला का दौरा करेंगे। राजीव गांधी ने मार्च 1985 में हुसैनीवाला का दौरा किया था। फिलहाल, हुसैनीवाला में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

प्रधानमंत्री अमृतसर में सिखों के पवित्र धर्मस्थल हरमंदर साहिब में मत्था भी टेंकेगे। हरमंदर साहिब ‘स्वर्ण मंदिर’ के नाम से प्रख्यात है। मोदी पास के दुर्गियाना मंदिर भी जा सकते हैं। मोदी जलियांवाला बाग का भी दौरा कर सकते हैं, जहां 13 अप्रैल, 1919 को हजारों की संख्या में रैली में जुटे निर्दोष लोगों पर ब्रिटिश सेना ने गोलियां बरसाई थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending