Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ब्री लार्सन को ‘आउटस्टैंडिग परफॉर्मर ऑफ द ईयर अवार्ड’

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस| अमेरिकी अभिनेत्री ब्री लार्सन और साओर्स रॉनन को सांता बारबरा फिल्म समारोह का ‘आउट स्टैंडिग परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ अवार्ड दिया जाएगा। समारोह के निदेशक रोजर डर्लिग ने कहा, “उभरते कलाकारों के लिए अपना हुनर दिखाने के लिए यह एक बेहतरीन वर्ष है। हम लंबे समय से ब्री और साओर्स के काम को देख रहे हैं और सशक्त युवा महिलाओं के रूप में उनकी हालिया भूमिकाएं समय, स्थान और परिस्थिति से परे हैं।”

वेबसाइट वैरायटी डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, पुरस्कार अगले वर्ष आठ फरवरी को अर्लिगटन थियेटर में प्रदान किए जाएंगे।

इससे पूर्व इस पुरस्कार के विजेताओं में स्टीव करेल, केट ब्लंकेट, जेनिफर लॉरेंस, एंजेलिना जॉली, हेलेन मिरेन के अलावा कई अन्य कलाकार शामिल हैं।

31वां सांता बारबरा इंटरनेशनल फेस्टिवल 3-13 फरवरी तक चलेगा।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending