Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड सितारों ने ऋतिक को जन्मदिन की बधाई दी

Published

on

Loading

बॉलीवुड सितारों ने ऋतिक को जन्मदिन की बधाई दी

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन आज मंगलवार को 43 वर्ष के हो चुके हैं।

फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन और गोविंदा जैसे सितारों ने ट्विटर पर उनके अच्छे स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की।

हिंदी फिल्म ‘भगवान दादा’ में बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके ऋतिक ने वर्ष 2000 की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की और इस फिल्म के साथ उन्होंने हजारों का दिल जीत लिया।

‘कभी खुशी कभी कम’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘अग्निपथ’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके ऋतिक की अगली फिल्म ‘काबिल’ है। इसका निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है।

ऋतिक को जन्मदिन पर सितारों ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी।

फरहान अख्तर : कामना करते हैं कि ऋतिक का यह वर्ष अद्भुत रहे। जन्मदिन मुबारक हो और आप इसी तरह प्यार और खुशियां बरसाते रहें। एक बड़ी झप्पी।

गोविंदा : अद्भुत डांसर ऋतिक को जन्मदिन की बधाई। भगवान का आशीर्वाद रहे।

अभिषेक बच्चन : भाई! आज आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करते हैं। जन्मदिन शानदार रहे, ऋतिक को प्यार।

फराह खान : डुग्गू को जन्मदिन मुबारक हो। यह वर्ष खुशियां, स्वास्थ्य समृद्धि, सफलता लाए।

साजिद खान : मेरे दोस्त ऋतिक को जन्मदिन की बधाई।

उदय चोपड़ा : जन्मदिन मुबारक हो! ऋतिक के लिए अद्भुत दिन है और पूरा वर्ष अद्भुत रहे। बहुत-बहुत प्यार।

विशाल ददलानी : जन्मदिन की बधाई। ऋतिक को प्यार।

राजपाल यादव : उम्मीद है कि आपका जन्मदिन बेहतरीन रहे। आपको सफलता और खुशियां मिलें। जन्मदिन की बधाई।

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया ये अनोखा नाम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यामी ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।

यामी गौतम ने आगे लिखा, “हम सूर्या हॉस्पिटल के शानदार डॉक्टर्स और स्टाफ के दिल से आभारी हैं। खासतौर पर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से ये खास दिन हमारी जिंदगी में आ सका।”अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Continue Reading

Trending