Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बॉम्बे वेल्वेट’ की पहली झलक गुरुवार को

Published

on

Loading

मुंबई | अभिनेता रणबीर कपूर की बहु प्रतीक्षित फिल्म ‘बॉम्बे वेल्वेट’ की पहली झलकी गुरुवार को जारी होगी। फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी पुष्टि की। अनुराग ने ट्वीट में लिखा, “फिल्म ‘बॉम्बे वेल्वेट’ के जॉनी बलराज (रणबीर का किरदार) का लुक सामने आ रहा है। पहली झलकी कल।”

फिल्म ज्ञान प्रकाश की किताब ‘मुंबई फेबल्स’ पर आधारित है। फिल्म 1950 व 1960 के दशक की मुंबई को दर्शाती है। फिल्म में रणबीर मुक्केबाज एवं स्ट्रीट फाइटर जॉनी बलराज की भूमिका में नजर आएंगे। ‘बॉम्बे वेल्वेट’ में अनुष्का शर्मा, करण जौहर, के के मेनन, मनीष चौधरी, सिद्धार्थ बासु व रेमो फर्नाडीज भी हैं। करण इससे अपना अभिनय करियर शुरू कर रहे हैं। कहा गया है कि वह इसमें खलनायक हैं। फिल्म 15 मई को रिलीज होनी है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending